फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अव्यवस्था पर महिलाओं ने जताई नाराजगी

Mon, 15 Sep 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर के पक्का पुल पर रविवार को बड़ी संख्या में महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करते हुए जिउतिया व्रत का अनुष्ठान करने पहुंचीं। परंपरा के अनुसार हर वर्ष यहां श्रद्धा और आस्था का संगम होता है, लेकिन इस बार नगर पालिका की उदासीनता ने महिलाओं में नाराजगी पैदा कर दी।
विज्ञापन

व्रती महिलाओं का कहना था कि पालिका को भली-भांति जानकारी है कि पक्का पुल पर वर्षों से यह पूजा-पाठ होता आ रहा है।
इसके बावजूद पहले से कोई सफाई या छिड़काव नहीं कराया गया। जब महिलाएं पूजा में बैठ गईं, तभी झाड़ू लगाई गई और छिड़काव शुरू हुआ। इससे उपस्थित लोगों को काफी असुविधा हुई। इसके अलावा पक्का पुल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर मछली मंडी लगी थी। वहां से उठ रही दुर्गंध के कारण महिलाएं और बच्चे बार-बार परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें