फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगभग 10 दिन पूर्व टांडा कोतवाली अन्तर्गत ककराही गांव में चूल्हे पर खाना बनाते समय झुलसी महिला की सोमवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर इसी थाना अंतर्गत सद्दरपुर निवासी एक युवती स्टोव पर खाना बनाने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गई। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिवारीजनों के अनुसार गत 27 जून को टांडा कोतवाली अंतर्गत ककराही गांव निवासी गुंजन (30) पत्नी विजय उस समय आग की लपटों से घिर गई थी, जब वह चूल्हे पर खाना बना रही थी। चून्हे से निकली चिंगारी से उसके कपड़े में आग लग गई थी। घरवाले जब तक आग पर काबू पाते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुकी थी। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उधर इसी कोतवाली अंतर्गत सद्दरपुर निवासी रेखा (21) पुत्री सुखलाल रविवार देर शाम स्टोव पर खाना बना रही थी। परिवारीजनों के अनुसार जब वह स्टोव पर रखा बर्तन उठा रही थी, तो इसी बीच अचानक निकलीं लपटें उसके कपड़े में लग गई। खुद ही आग बुझाने का प्रयास करते हुए घरवालों को आवाज दी। मौके पर पहुंचे घरवालों ने आग बुझाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुकी थी। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें