फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में कमरे में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। कोतवाली क्षेत्र के मुरलीपुर देवहट गांव में सोमवार की रात एक महिला का शव संदिग्ध हालात में कमरे में बेड पर मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पिता ने अपनी पुत्री की दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरलीपुर देवहट गांव निवासी गुड़िया का शव सोमवार की रात संदिग्ध हालात में उसके कमरे में बेड पर पड़ा मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर महिला के मायके मालीपुर थाना अंतर्गत भदोही गांव से उसके पिता संतराम व अन्य रात में ही गांव पहुंच गए। इस बीच जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बाद में पिता संतराम ने थाने में दहेज के लिए पुत्री की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर में कहा कि वर्ष 2016 में उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह मुरलीपुर देवहट निवासी संजीत पुत्र झिनकू से किया था। विवाह के बाद से ही ससुरालीजन एक लाख रुपये की मांग करते हुए उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। कई बार जान से मारने की धमकी भी दी। अंतत: ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

टांडा कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति संजीत के साथ ही जेठानी सुनीता, सास मोहरा समेत चार के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि गुड़िया के 4 वर्ष व डेढ़ वर्ष के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें