फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म, पशु चिकित्सक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। राजकीय पशु चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक पर महिला ने अस्पताल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया है। धमकी देने का भी आरोप चिकित्सक पर लगा है। उधर संबंधित चिकित्सक ने वादिनी समेत एक अन्य व्यक्ति पर साजिश रचने तथा अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने हंसवर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह अपनी बीमार गाय की दवा लेने हंसवर बाजार स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय गई थी। वहां दवा देने के नाम पर चिकित्सक गिरीशचंद्र यादव ने एक कमरे में बुलाया और दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
उधर चिकित्सक ने भी तहरीर देकर कहा है कि आरोप लगाने वाली महिला एक अन्य महिला के साथ आई थी। वहां अनावश्यक तौर पर साजिश रचते हुए हंगामा किया गया। इसमें सोनहन निवासी एक व्यक्ति भी शामिल है। उसी केे इशारे पर महिला ने तहरीर दी है। चिकित्सक ने कहा कि जब वह महिला आई थी तो उस समय संयोगवश क्षेत्र के दो संभ्रांत व्यक्ति भी पशुओं के इलाज के सिलसिले में पहुंचे हुए थे। ऐसे में निष्पक्ष जांच की जाए।
विज्ञापन

उधर, एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरी तहरीर पर छानबीन की जा रही है। तथ्यों के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें