फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र हंसवर की दलित बस्ती में दहेज के लिए महिला की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया गया। महिला की मां ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दलित बस्ती में शनिवार सुबह गांव निवासी निखिल के परिजनों ने ग्रामीणों को बताया कि निखिल की 25 वर्षीय पत्नी रोशनी ने फंदा लगाकर भोर में आत्महत्या कर ली है। उसका शव कमरे की छत से लटक रहा है। आसपास के अन्य ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। थोड़ी ही देर में एसओ हंसवर प्रमोद कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस बीच सूचना मिलते ही मालीपुर थाना क्षेत्र के कांदीपुर से रोशनी की मां रूपमती परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हंसवर थाने पहुंची। दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कहा गया कि लंबे समय से दहेज के लिए पुत्री का उत्पीड़न किया जा रहा था। अक्सर ही उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। शनिवार रात गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को छत से लटका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रोशनी के पति, सास, ससुर, जेठ व बुआ के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें