फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में गोलू और प्रीति ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित बीएन इंटर कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। दौड़ में गोलू व प्रीति ने जीत दर्ज की तो वहीं लंबी कूद में सुमित चौहान ने बाजी मारी। बाद में सभी खेलों में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

आयोजन समिति से जुड़े वीरेश कुमार ने बताया कि 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गोलू अव्वल रहे। शिवम को दूसरा व ऋषभ को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में भी गोलू ने ही बाजी मारी। ऋषभ दूसरे व शिवम तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में भी गोलू का जलवा रहा। अनिल को द्वितीय व आनंद को तृतीय स्थान मिला। गोला फेंक में गोलू ने विवेक व शनि को पीछे छोड़ा। लंबी कूद में सुमित चौहान ने जीत दर्ज की।
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रीति ने बाजी मारी तो अर्चना को दूसरा व नाजरीन को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में मुस्कान को प्रथम, नबिता को दूसरा व रिमझिम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 400 मीटर दौड़ में नबिता ने जीत दर्ज की। गोला फेंक में प्रियंका ने बाजी मारी तो सुनैना को दूसरे व रिमझिम को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। कूद में सुनैना ने लंबी छलांग लगाई तो अर्चना व रोशन उनसे पीछे रहीं।
विज्ञापन

विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि बीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश मिश्र ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने जीत हासिल की है, उन्हें इसे आगे भी बरकरार रखना होगा। जिन्हें सफलता नहीं मिली है, उन्हें आगे की प्रतियोगिता में पूरी तैयारी के साथ भागीदारी करनी होगी। कहा कि हार-जीत की परवाह नहीं करनी चाहिए। इस मौके पर संदीप जान, अविनाश श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें