फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नशीला पाउडर डाल महिला को किया बेहोश, गहने लेकर फरार

Sun, 22 Sep 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
महरूआ के खड़ाहरा गांव में चोरी के बाद मौजूद ग्राीण
विज्ञापन
चोरों ने मवेशियों को भी ले जाने का किया प्रयास, छानबीन में जुटी महरुआ पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महरुआ (अंबेडकरनगर)। घर में घुसे चोरों ने सो रही महिला का गला दबाकर नशीला पाउडर छिड़क दिया। महिला के बेहोश हो जाने के बाद चोरों ने घर का कोना कोना खंगाल डाला। लगभग डेढ़ लाख का आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। जाते समय चोरों ने वहां बंधी मवेशियों को भी खोलने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
महरुआ थाना क्षेत्र के खड़हरा निवासी रामप्रकाश यादव ने बताया कि शनिवार रात करीब सवा 11 बजे वह खेत की सिंचाई करने चला गया। घर पर पत्नी सावित्री सात वर्षीय बच्चे को लेकर सो रही थी। उसके खेत में जाने के कुछ देर बाद तीन लोग घर में घुस आए। महिला का गला दबाकर कोई नशीला पाउडर छिड़क दिया। इससे वह अचेत हो गई। इसके बाद दो सोने की अंगूठी, गले का लॉकेट, पायल व साड़ी आदि चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि वापस जाते समय चोर दरवाजे पर बंधी दो भैंस को खोलने का प्रयास करने लगे। इसी बीच उसे होश आया तो वह मवेशियों की आवाज सुनकर बाहर निकली। टॉर्च जलाया तो तीन लोग मुंह पर कपड़ा बांधे हुए वहां से भागने लगे। उसने गुहार लगाई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक चोर फरार हो चुके थे। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें