फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हर्ष फायरिंग में महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकर नगर)। थाना क्षेत्र अहिरौली के प्रतापपुर चमुर्खा के मजरा अवधी का पूरा गांव में शनिवार रात हर्ष फायरिंग के लिए असलहे की छीनाझपटी में गोली चल गई। इससे एक महिला घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया। सीओ भीटी ने अहिरौली पुलिस टीम के साथ छानबीन की।
विज्ञापन

प्रतापपुर चमुर्खा स्थित मजरा अवधी का पूरा में शनिवार रात अशोक यादव की पुत्री की शादी थी। उनके घर बरात आई थी। द्वारपूजा व जयमाल का कार्यक्रम उल्लास के साथ संपन्न हुआ। भोजन करने के बाद ज्यादातर बराती मौके से चले गए।
बताया जाता है कि इसी बीच घराती पक्ष के कुछ युवक शराब के नशे में हर्ष फायरिंग के लिए एक-दूसरे से असलहा छीनने लगा। इसी दौरान गोली चल गई। गोली कुछ दूर पर बैठी अशोक यादव की पुत्रवधू पूनम के पेट में जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

परिजनों ने आननफानन पूनम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी पहुंचाया। हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी होते ही भीटी सीओ शुभम कुमार व अहिरौली थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव रात में ही गांव पहुंच गए। हालात का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। महिला ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें