जलालपुर। क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार में शनिवार को संदिग्ध अवस्था में वंदना (30) की मौत हो गई।
उसरहा ठगरहवा भाऊ कुआं निवासी सूरज के मुताबिक उनकी भाभी वंदना मित्तूपुर बाजार में ब्यूटी पार्लर और सिलाई सेंटर की दुकान संचालित करती थीं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनकी दुकान पर कुछ महिलाएं सिलाई कराने के लिए पहुंचीं तो उनकी भाभी का सिर सिलाई मशीन पर झुका हुआ था। आवाज देने पर कुछ न बोलने पर लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सिलाई मशीन के निकट बिजली का खुला तार था। आशंका जताई जा रही है कि सिलाई मशीन में करंट उतरने से उनकी मौत हो गई। मृतका के पति रुपेश छत्तीसगढ़ में निजी नौकरी करते हैं। वंदना की दो वर्षीय बेटी अयाची अपनी मां के निधन के बाद बिलखती रही। इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। संवाद