फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: निजी अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत

Wed, 27 Nov 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के मदैनिया बाजार स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए गई महिला की इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक व उसकी सहायिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मदैनिया निवासी उर्मिला (54) पत्नी कैलाश निषाद लंबे समय से बीमार थी। बुधवार को वह इंजेक्शन लगवाने के लिए कम्हरिया घाट स्थित जय गुरुदेव हाॅस्पिटल पहुंची। अस्पताल का संचालन करने वाले निजी चिकित्सक दुर्गविजय प्रजापति निवासी इटौरा ढो़लीपुर थाना राजेसुल्तानपुर ने महिला को इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही उर्मिला की हालत बिगड़ने लगी। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद चिकित्सक व उसकी सहायक महिला कर्मी फरार हो गए। परिजनों ने हंगामा करते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ आलापुर आरबी सिंह व थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने महिला के पुत्र प्रमेश की तहरीर पर चिकित्सक व एक महिला कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि जरूरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उधर सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि यह दिखवाया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति के पास चिकित्सीय डिग्री थी भी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें