फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की जान गई

Mon, 16 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
Toxic Substance - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र बसखारी अंतर्गत बसहियां गांव निवासिनी रंजना (23) पत्नी संजय रविवार देर शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। कुछ ही देर बाद उसे उल्टी व पेट में दर्द होने लगा। परिवारीजनों ने पहले उसे सामान्य ढंग से लेते हुए स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ।

लगातार बिगड़ती हालत के बीच जब महिला ने विषाक्त पदार्थ खाने की बात बताई तो परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। उसे आननफानन में सीएचसी बसखारी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत जमुनीपुर बाजार निवासिनी विमला (22) पुत्री सूरजलाल ने रविवार देर शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें