थाना क्षेत्र अकबरपुर के सदरपुर गंजा गांव में शनिवार रात एक महिला आग से झुलस गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। परिवारीजनों का कहना है कि घटना खाना बनाते समय हुई।
सदरपुर गंजा निवासी मोहम्मद खां के घर शनिवार रात चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए। आग से बुरी तरह झुलस चुकी मोहम्मद खां की 25 वर्षीय पत्नी रेेशमा कराह रही थी। ग्रामीणों की मदद से परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना के बारे में परिवारीजनों का कहना है कि चूल्हे की चिंगारी से उसके कपड़ों में आग लग गई। उसकी चीख सुन जब तक घर के लोग अंदर पहुंचे, तब तक रेशमा लपटों से घिर चुकी थी। किसी तरह आग बुझाई जा सकी। अकबरपुर थाना प्रभारी महेंद्र ने बताया कि किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।