फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय आग से झुलसी महिला, ट्रॉमा रेफर

Sun, 24 Jul 2016 10:23 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
झूठी शान में हत्या - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जहांगीरगंज थाना अंतर्गत ऊंचेपुर गांव में शनिवार देर शाम चूल्हे पर खाना बनाते समय निकली चिंगारी से लगी आग से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने पहुंचा उसका पति भी झुलस गया।
विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख महिला को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर जैतपुर थानाक्षेत्र में एक किशोर ढिबरी से लगी आग से झुलस गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत ऊंचेपुर गांव निवासिनी कलावती (40) पत्नी मोहित शनिवार देर शाम चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच उसके कपड़े में आग लग गई। परिवारीजनों ने आननफानन में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


उसका पति मोहित भी आग बुझाने के दौरान झुलस गया था। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर देख कलावती को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर जैतपुर थाना अन्तर्गत जैतपुर निवासी अंशू (17) पुत्र राजाराम शनिवार रात घर के बरामदे के सो रहा था। देर रात अचानक निकट रखी ढिबरी उसके बिस्तर पर गिर पड़ी, जिससे आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें