फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मजदूरी न लाने पर महिला को पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। मजदूरी न लाने के विवाद में मंगलवार शाम साथ में रह रही महिला पर उसके साथी ने हमला कर दिया। घायल महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जहांगीरगंज के एक गांव की महिला के पति की मौत 20 वर्ष पूर्व हो गई थी। इसके बाद वह पड़ोस के दयाराम गोस्वामी के साथ रहने लगी।
विज्ञापन

दोनों मजदूरी करके भरण पोषण करते थे। ग्रामीणों के मुताबिक दयाराम नशे का आदी था। रविवार को गांव के ही एक व्यक्ति के यहां बकाया मजदूरी लाने के लिए महिला से कहा था। इस पर महिला ने उसे नजरअंदाज कर दिया। इससे आक्रोशित होकर दयाराम ने महिला की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अजय प्रताप यादव ने बताया कि सूचना मिली है। पोस्टमार्टम करने के लिए ग्राम प्रधान और पुलिसकर्मी को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें