अंबेडकरनगर। अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के पास जिला अस्पताल की एक महिला कर्मचारी से अभद्रता करना टैक्सी क्लीनर को भारी पड़ गया। महिला ने आरोपी की परिसर में ही चप्पल से पिटाई कर दी। इस घटना के दौरान मौजूद एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
जिला अस्पताल की महिला सफाईकर्मी बृहस्पतिवार को तहसील तिराहे पर टैक्सी से उतरी थी। आरोप है कि टैक्सी के क्लीनर ने उस पर अभद्र टिप्पणी कर दी। छेड़खानी का आरोप लगाते हुए नाराज महिला ने आरोपी की मौके पर ही चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि ऐसी घटना की शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।