फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिल पति की हत्या में शामिल महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र के रैदा मोड़ के निकट गत दिवस आढ़ती की हत्या मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त व महिला का करीबी तथा शूटर फरार बताया जाता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों नेवादा रामगढ़ मार्ग पर रैदा मोड़ के निकट दिनदहाड़े आढ़ती जितेंद्र गुप्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद बदमाश मौके से निकल भागने में कामयाब रहे थे। मामले में जितेंद्र के पुत्र मयंक ने अपनी मां ममता तथा उसके करीबी जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामनगर निवासी अरुण गुप्त के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। पुलिस घटना के बाद से ही दोनों अभियुक्तों समेत मुख्य अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस इसके लिए सर्विलांस का सहारा ले रही थी।
इस बीच घटना की सूत्रधार मृतक की पत्नी को बुधवार सुबह सात बजे फुलवरिया रामगढ़ तिराहे से पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन महिला अपने प्रेमी अरुण गुप्त को फोन के जरिए लगातार अपने पति की लोकेशन दे रही थी। पुलिस की छानबीन में यह तथ्य भी सामने आया कि जितेंद्र की हत्या करने की साजिश महिला व उसके प्रेमी 27 फरवरी को ही बना ली थी। ऐसा इसलिए, जिससे जितेंद्र उन दोनों के बीच में जो बाधा खड़ी कर रहा था, उससे छुटकारा मिल जाए। इसी क्रम में एक मार्च को जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जितेंद्र बाइक चला रहा था, जबकि पीछे बैठे शूटर ने गोली मार दी थी। उधर प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने बताया कि पति की हत्या मामले में साजिश रचने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें