फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में महिला व भट्ठा मुनीम की मौत

Wed, 21 Jan 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। जिले में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और ईंट भट्ठे के मुनीम की जान चली गई। इन हादसों में महिला का बेटा भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के महाराजगंज के विसवल गांव निवासी मीना देवी (56) मंगलवार सुबह अपने बेटे मनीष के साथ मायके सुल्तानपुर के कूरेभार गई थीं। दोपहर में लौटते समय कूरेभार में जाम होने के कारण उन्होंने भीटी-गोसाईगंज मार्ग से जाने का फैसला किया। दोपहर करीब तीन बजे, भीटी-गोसाईगंज बॉर्डर के पास अचानक एक युवती साइकिल लेकर सामने आ गई।
उसे बचाने की कोशिश में मनीष की बाइक सड़क किनारे एक निराश्रित पशु से टकरा गई। हादसे में मीना देवी के सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनीष के हाथ में भी चोट आई है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में, अलीगंज के हुसैनपुर सुधाना निवासी रामसूरत वर्मा (60) की मौत हो गई। रामसूरत एक ईंट भट्ठे पर मुनीम थे। मंगलवार रात करीब दस बजे वे एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी लुंबिनी-दुद्धी हाईवे पर हाखलीफतपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि रामसूरत उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह के अनुसार तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें