फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गर्मी के साथ फिर बढ़ी बिजली कटौती, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
सोमवार को टांडा मार्ग पर दोपहर को तेज धूप से बचने के लिए प्रयास करती बाइक पर बैठी महिला। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती का सिलसिला एक बार फिर तेज हो गया है। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के साथ-साथ रात में भी बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की नींद और दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

अकबरपुर शहर में सोमवार दिन की शुरुआत एक बार फिर तेज धूप के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ पारा भी चढ़ता चला गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की अपेक्षा तापमान दो डिग्री अधिक रहा। इसके बाद शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की हवा के साथ बादल घिर आए। इससे राहत मिलने के बजाय उमस बढ़ गई।
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली कटौती भी खूब हुई। अकबरपुर के वीआईपी फीडर का टेलनेस फ्यूज जल जाने से दोपहर में एक बजे से तीन बजे तक पुलिस लाइन, रगड़गंज आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। जिसके चलते उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता हलकान रहे। बरवा बैरमपुर के शहरी इलाके मीरानपुर आंशिक, मिर्जापुर, तमसा मार्ग, नाका चुंकी की बिजली भी सोमवार की भोर चार बजे गुल हो गई। एक घंटे बाद पांच बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

मरैला से संचालित शहजादपुर व अन्य मोहल्लों में भी दिनभर बिजली कटौती का सिलसिला पूरे दिन जारी रही। रविवार की रात 12 बजे साउथ वेस्ट बिजली घर की आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद अकबरपुर के अशोक बिहार कॉलोनी सहित 20 गांवों की बिजली गुल हो गई। रात एक बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। ग्रामीण क्षेत्र में भी भी बिजली कटौती का दौर जारी रहा। टांडा, आलापुर, राजेसुल्तानपुर, जलालपुर, भीटी, महरूआ में भी फ्यूज जलने व अन्य खामियों से कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जा रही है। फॉल्ट होते ही उसे ठीक कराकर आपूर्ति सुचारू कराई जा रही है। इस बाबत बिजलीकर्मियों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें