फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

Fri, 29 Sep 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी टांडा में शुक्रवार को हिंदी पखवाड़ा के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) नील कुमार शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा विचारों के आदान प्रदान का सबसे सरल माध्यम है। इस भाषा को बढ़ावा देने के लिए सभी को हिंदी में ज्यादा से ज्यादा काम करने तथा बोलने पर जोर दिया। उन्हाेंने बच्चों को हिंदी का महत्व समझाते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
गत दिनों हिंदी को लेकर हुई प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसी बीच कर्मचारियों ने स्वरचित कविता का पाठ किया। प्राथमिक विद्यालयों की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन वरुण सोनी ने किया। धन्यवाद उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रणव वर्मा ने किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष के साथ कई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें