इसी क्रम में जिलाधिकारी विवेक ने दोनों विकास खंडों व उसकी सीमा से आठ किमी परिधि में आने वाली सभी प्रकार की शराब की दुकानें 7 दिसंबर शाम साढ़े 4 बजे से 9 दिसंबर को मतदान समाप्ति तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान यदि कोई दुकान खुली मिलती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।