फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय को लेकर लगातार रहना होगा सजग व तत्पर

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जनपद न्यायालय के निकट आवास का लोकार्पण करते न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय के निकट न्यायिक अधिकारियों के लिए नवनिर्मित 12 आवासों का रविवार को विशेष पूजन अर्चन के बाद लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद खण्डपीठ लखनऊ जसप्रीत सिंह ने लोकार्पण करते हुए कहा कि आवास के निर्माण से न्यायिक अधिकारियों को सुविधा मिली है। कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि वादकारी को समय पर न्याय मिल सके। ऐसे में इस जिम्मेदारी का सभी को पूरी ईमानदारी के साथ निर्वह्न करना होगा। बाद में उन्होंने परिसर में ही पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

मालूम रहे कि न्यायिक अधिकारियों के लिए जनपद न्यायालय के निकट 12 आवास का निर्माण बीते दिनों ही पूरा हो गया था। यह आवास जनपद न्यायालय को हैंडओवर भी हो गए थे। इस बीच रविवार को प्रशासनिक न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद खण्डपीठ लखनऊ ने लोकार्पण समारोह में भागीदारी की। जनपद न्यायाधीश पद्मनारायण मिश्र ने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र के चार स्तंभों में से एक मजबूत स्तंभ है। वादकारियों को प्राथमिकता के साथ न्याय दिलाने का काम किया जा रहा रहा है।
इस दौरान प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक अनमोल पाल, अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत चंद्रहास राम, अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम विश्वनाथ, विशेष न्यायाधीश एसटी एक्ट रत्नेश मणि त्रिपाठी, विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम आशीष वर्मा, अपर जिला सत्र न्यायाधीश तृतीय नेहानंद आदि मौजूद रहे। बाद में न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह ने परिसर में पौधरोपण किया। अपील की कि पर्यावरण की बेहतरी के लिए सभी लोग बढ़ चढ़कर पौधे लगाएं। न सिर्फ पौधे लगाएं, बल्कि इनकी सुरक्षा भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें