फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनेगा प्रभु यीशु का जन्मदिन

Tue, 22 Dec 2015 10:54 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में क्रिसमस पर्व की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। कहीं चर्च की विशेष साफ सफाई व रंगरोगन का कार्य अंतिम दौर में है, तो कहीं पर्व के मद्देनजर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी जोरों पर है। मिशनरी विद्यालयों में पर्व के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी छात्र-छात्राओं द्वारा की जा रही हैं। पर्व को उल्लासपूर्वक मनाने की किसी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए आवश्यक खरीददारी लोगों ने तेज कर दी है।
विज्ञापन


प्रभु यीशु के जन्मदिवस को उल्लासपूर्वक मनाने के लिए जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित चर्च एवं मिशनरी विद्यालयों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। न सिर्फ चर्चों की विशेष साफ सफाई व रंगरोगन का कार्य अंतिम चरण में है, बल्कि विद्यालयों में भी पर्व के मद्देनजर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। अकबरपुर नगर स्थित सेंट पीटर्स विद्यालय परिसर में स्थित चर्च की साफ-सफाई व रंगरोगन का कार्य जोरों पर है। विद्यालय प्रधानाचार्य आर्चिड डी सिल्वा ने बताया कि पर्व के मद्देनजर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का कार्य बुधवार से ही प्रारंभ हो जाएगा। पर्व के दिन विशेष प्रार्थना के साथ लोगों में मिष्ठान का वितरण किया जाएगा। चर्च की विशेष साज सजावट व झांकी की स्थापना का कार्य तेज हो गया है।

नगर के सेंट जांस विद्यालय परिसर स्थित चर्च की जहां विशेष साज सजावट व झांकी निर्माण जोरों पर है, वहीं तमसा मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स विद्यालय में भी पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। सेंट जांस विद्यालस के प्रबंधक नवीन जान ने बताया कि प्रभु यीशु की विशेष झांकी सजाई जाएगी। इसके अलावा चर्च में विशेष प्रार्थना के साथ मिष्ठान का वितरण भी किया जाएगा। क्रिसमस ट्री की भी स्थापना की जाएगीै। जाफरगंज स्थित मिशनरी के विद्यालय में भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जलालपुर व टांडा स्थित विद्यालयों में बुधवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें