फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे मतदाता पहचान पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। ऑनलाइन मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए मतदाता जल्द से जल्द मतदाता पहचान पत्र से अपना मोबाइल नंबर लिंक करा लें। इससे वह घर बैठे मोबाइल एप के जरिए अपना मतदाता पहचान पत्र लोड कर सकेंगे। फिलहाल आलापुर विधानसभा क्षेत्र के अब तक 121 मतदाताओं ने अपना मोबाइल नंबर फीड कराया है। इसका लाभ अधिकाधिक मतदाता उठा सकें, इसके लिए रविवार से विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर शिविर लगाकर मतदाताओं को इसके बारे में जागरूक करने के साथ ही मतदाता सूची से मोबाइल नंबर लिंक कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह अभियान 13 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

वोटरों को मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने में दिक्कत न हो, इसके लिए निर्वाचन विभाग ने बेहतर सुविधा प्रदान कर दी है। मतदाता अब अपना मोबाइल नंबर मतदाता सूची से लिंक कराकर ऑनलाइन घर बैठे ई-ईपिक एप के जरिए अपना मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इस सुविधा का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आलापुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 32 हजार मतदाता हैं। फिलहाल मोबाइल नंबर को मतदाता सूची से अब तक सिर्फ 121 मतदाताओं ने लिंक कराया है। अधिकाधिक मतदाताओं को इस सुविधा से जोड़ने के लिए आलापुर तहसील क्षेत्र में तहसील प्रशासन ने इसके लिए अभियान शुरू कर दिया है। 7 मार्च से सभी 399 मतदान केंद्रों पर बीएलओ की ओर से शिविर लगाए गया, इसमें मतदाता का मोबाइल नंबर दर्ज किया गया, जिसे सूची से लिंक किया जा सके।
आलापुर एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि यह अभियान सभी मतदान केंद्रों पर 13 मार्च तक चलेगा। ऐसे में अधिकाधिक मतदाता इसका लाभ उठा सकें, इसके लिए उनका मोबाइल नंबर मतदाता पहचान पत्र से जोड़ दिया जाए। इससे मतदाता घर बैठे ई-ईपिक एप के जरिए अपना मतदाता पहचान पत्र लोड कर सकेंगे। हालांकि यह तैयारी आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए की जा रही है। विस चुनाव में मतदाता स्वयं अपना पहचान पत्र प्राप्त कर सकें, इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। एसडीओ ने रविवार को रामनगर मवुहर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। यहां मौजूद मिली बीएलओ को दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें