फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जंगली सूकर के हमले में छह घायल, दो गंभीर

Tue, 12 Sep 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर थाना क्षेत्र के कजरी नंदापुर गांव में जंगली सूकर के हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव की ताल्लुका देवी (65) व विद्यादेवी (62) पर सोमवार को जंगली सूकर ने हमला कर दिया। दोनों महिलाएं सुबह खेत की तरफ जा रही थीं। महिलाओं का शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सूकर को भगाया लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा रोहित, कलावती, गंगाराम व घनश्याम पर जंगली सूकर के हमले में घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जंगली सूकर अक्सर गांव में आ जाते है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से सूकरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें