फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जांच में दो वाहन सीज, चार का चालान

Mon, 11 Sep 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिना परमिट के चलने वाली निजी बसों की चेकिंग का सोमवार से अभियान शुरू किया गया। रोडवेज के एआरएम के नेतृत्व में एक टीम ने पहले दिन दो वाहनों को सीज किया। इसके साथ चार वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

यह अभियान शासन के निर्देश पर शुरू किया गया है। अभियान के पहले एआरएम सीवी राम के नेतृत्व में टीम ने अकबरपुर नगर के अलग-अलग क्षेत्र में वाहनों की जांच की। एआरएम ने बताया कि जांच के दौरान एक निजी बस व ऑटो बिना परमिट के चलते मिले। वाहन के कई अन्य कागजात भी पूरे नहीं थे।
इस पर दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा मैजिक, तीन मिनी बसों का चालान किया गया। 64 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कहा कि आगे भी इस प्रकार का अभियान चलेगा। एआरएम ने बताया कि जांच अभियान आगे की जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें