अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट शुक्रवार को धरना देते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि शासन-प्रशासन आम जनता के हितों को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। इसके चलते उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
वक्ताओं ने किसान हितों को लेकर संघर्ष और तेज करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष हजारीलाल ने कहा कि संगठन किसान हितों को लेकर चुप नहीं बैठेगा। कहा कि संगठन लंबे समय से कई मुद्दों को उठा रहा है लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
इससे मुश्किलें जस की तस बनी हुई हैं। धरने में खूखूतारा तालाब पर हुए कब्जे को हटवाने, टांडा धान गोदाम पर हुई घटतौली व कालाबाजारी पर अंकुश लगाने आदि मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इस मौके पर रामजन्म, खतमुलनिंशा, चांदपत्ती व निरंकार आदि मौजूद रहे।