फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला चाबुक, हटवाए ठेले व गुमटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका क्षेत्र में सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए शुक्रवार को एसडीएम के नेतृत्व में फिर अभियान चला। जमालपुर चौराहे से बसखारी मार्ग तक सड़क की पटरियों पर लगे फलों, सब्जियों के ठेलों व गुमटियों को हटवाने के साथ ही कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही दो दुकानदारों से 1500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। संबंधित को निर्देेश दिए गए कि दोबारा सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण न करें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जलालपुर नगर व आसपास की बाजारों में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण से आये दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। इसे देखते हुए बीते दिनों जलालपुर नगर में स्थानीय प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटवाया था। इस बीच शुक्रवार को एसडीएम मोहनलाल गुप्त व सीओ देवेेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में नगर पालिका टीम व पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में जमालपुर चौराहे से बसखारी रोड तक सड़क की पटरियों पर अवैध ढंग से लगे सब्जी, फल के ठेलों व गुमटियों को हटवा दिया गया।
दो दुकानदारों से 1500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही संबंधित को दोबारा सड़क की पटरियों पर ठेला व गुमटी न रखने की सख्त हिदायत दी गई। एसडीएम ने कहा कि ठेला और गुमटी वालों को मालीपुर में सुनिश्चित स्थान के लिए चिह्नित किया गया है। वहां पर ठेला व गुमटी लगाकर अपने सामानों की बिक्री करें। वहीं प्रशासन के तेवर को देखते हुए तमाम दुकानदारों ने आननफानन पटरियों पर लगे ठेलों व दुकानों को हटा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सड़क की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण को हटवाया जा रहा है। संबंधित दुकानदारों के लिए स्थान सुनिश्चित किया गया है, जहां वे ठेला आदि लगा सकते हैं। इस मौके पर तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, नायब तहसीलदार राज कपूर, अधिशासी अधिकारी धर्मेंद्र बहादुर सिंह, कोतवाल अमित प्रताप सिंह, वरिष्ठ लिपिक राम प्रकाश पांडेय व राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें