अकबरपुर के मीरानपुर में आयोजित जश्ने रहमतुल्लिल आलमीन में संबोधित करते मौलाना तुफैल अब्बास।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मीरानपुर में हसन अस्करी मजलिसी की ओर से पैगंबर-ए- इस्लाम, मोहसिने इंसानियत हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लललाहो अलैहि वाआलेही वसल्लम तथा छठें इमाम हजरत जाफर सादिक अलैहिस्सलाम के यौमे पैदाइश के अवसर पर जश्ने रहमतुल्लिल-आलमीन का वार्षिक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ मौलाना मोहम्मद रजा ले कुरान शरीफ की तिलावत से किया। इसके बाद नातख्वान कासिद सलमानी अकबरपुरी ने खुदा जो पूछेगा महशर में साफ कह दूंगा, मेरी निजात का रस्ता हुसैन का सज्दा उक्त शेर पढ़ा, जिस पर उपस्थित श्रोताओं ने वाह कहकर सराहना की। आयोजन में दर्जन भर लोगों ने नात-ए-पाक और कसीदाखानी का नजराना पेश किया। उल्मा-ए-कराम ने सीरत-ए-नबी और शमए इमामत पर चर्चा की। मौलाना सैयद मोहम्मद रजा की अध्यक्षता और सज्जाद अस्करी नकवी के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में नकी मेहदी, जहबी रिजवी, दानिश अली, अदनान हैदर, असरार, मेराज अली और मोहम्मद शम्मू ने रसूल व इमाम की शान में कसीदा पढ़ा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेहंदी अस्करी, अरशद, शम्मू और तबरेज ने व्यवस्था संभाली।