फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भाई को बुलाया थाने तो बहन ने दे दी जान

Sat, 22 Apr 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मारपीट के मामले में भाई को पुलिस ने थाने पर बुलाया तो बहन ने आत्महत्या कर ली। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के शिवपाल गांव का है। बताया जाता है कि बुधवार को गांव निवासी दिलीप व सुत्तन चौबे के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। हल्ला गुहार पर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर बीच बचाव किया। बाद में दिलीप ने थाने पहुंच केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी। पुलिस ने शुक्रवार को सुत्तन व दिलीप को थाने पर बुलाया। मां के साथ सुत्तन जैतपुर थाने पहुंचा। आरोप है कि वहां पुलिस ने समझौता करने पर जोर दिया। वहां बात नहीं बन पाई। पुलिस ने सुत्तन व दिलीप को थाने पर ही बिठा लिया।
विज्ञापन

घर पर मौजूद बहन निधि ने इस बीच विवाद से परेशान होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैतपुर थानाध्यक्ष गुड्डू जोशी ने बताया कि दो पक्षों में विवाद है। उन्हें थाने बुलाया गया था। जबरन बैठाने जैसी कोई बात नहीं थी। युवती ने घर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें