फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गेहूं की फसल राख

Thu, 27 Apr 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के भीटी तहसील क्षेत्र के गांव में लगी आग को बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीटी में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने जहां छह परिवारों की पूरी गृहस्थी जलाकर राख कर दी, वहीं चार बीघा गेहूं की फसल भी राख हो गई। इस हादसे में लगभग 12 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। घटना थाना क्षेत्र के उधरना गांव की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव निवासी परमाल दुबे के घर के बगल विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। गुरुवार दोपहर करीब ट्रांसफार्मर से अचानक निकली चिंगारी से परमाल दुबे के छप्परनुमा घर में आग लग गई। आग की उठती लपटें देख मौके पर अफरातफरी मच गई।

गुहार पर इर्दगिर्द मौजूद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग ने बगल स्थित लालजी, सदानंद, ओमप्रकाश, रामसकल व शिवशंकर के कच्चे घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


इसी बीच आग की चिंगारी उडक़र बगल स्थित अशोक कुमार तिवारी के  गेहूं के  खेत तक पहुंच गई। इस खेत से भी आग की लपटें उठने लगीं। इससे न सिर्फ उधरना, बल्कि इर्द गिर्द के गांवों में भी हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक एक तरफ जहां परमाल, लालजी, सदानंद, ओमप्रकाश, रामसकल व शिवशंकर की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। वहीं अशोक कुमार का 2 बीघा, जितेंद्र तिवारी व बृजेश का एक एक बीघा गेहूं की फसल भी पूरी तरह जल चुकी थी।

आग की घटना में लगभग 12 रुपये की घरेलू संपत्ति व फसल को नुकसान हुआ। उधर जानकारी होने पर नायब तहसीलदार भीटी सतपाल प्रजापति व एसओ देवीचरन गुप्त ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि आवश्यक रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।

जलालपुर में थाना क्षेत्र अंतर्गत रूधौली अदाई गांव में गुरुवार दोपहर चूल्हे से निकली चिंगारी से चार घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। इसमें लगभग 8 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब गांव निवासी मोहम्मद असलम पुत्र मजीद के छप्परनुमा घर में चूल्हे से निकली चिंगारी से अचानक आग लग गई।

आग की लपटें उठती देख परिवारीजन गुहार मचाते हुए घर के बाहर भागे। गुहार पर इर्दगिर्द के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच पहुंचे फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाना शुरू कर दिया।

लगभग आधा घंटा के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मोहम्मद असलम के अलावा मोहम्मद अकरम, मोहम्मद आजम व मोहम्मद अशरफ की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ितों के अनुसार आग की घटना में लगभग 8 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है।

जानकारी होने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने बताया कि अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। पीड़ितों को आवश्यक मदद मुहैया कराई जाएगी।

अंबेडकरनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आग की चपेट में आकर एक  महिला व युवती झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मालीपुर थाना अंतर्गत रुकुमपुर गांव निवासिनी गुड्डी (33) पत्नी मुन्नीलाल बुधवार देर शाम चूल्हे पर खाना बना रही थी।

इसी बीच निकली चिंगारी से उसके कपड़े में आग लग गई। आग बुझाने का प्रयास करते हुए गुड्डी ने गुहार मचा दिया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने आग पर काबू पाया। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर है।

उधर इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत बरधहिया गांव में एक युवती स्टोव की लपटों की चपेट में आ गई। बताया जाता है कि गांव निवासिनी रंजना (22) पुत्री मोतीलाल गुरुवार सुबह स्टोव पर खाना बना रही थी। इसी बीच निकली लपटों से उसके कपड़े में आग लग गई। यहां मौजूद परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

महरुआ में स्थानीय थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में गुरुवार दोपहर करीब अज्ञात कारणों से बांस के कोठ में लगी आग से हजारों का नुकसान हो गया। नसीरपुर गांव में उस समय चीख पुकार मच गई जब कुछ लोगों ने गांव निवासी रिपन सिंह की कोठ से तेज धुआं व आग की लपटें उठते देखी। तेज धमाके के साथ कोठ धू-धू कर जलने लगी। आग की विभीषिका बढ़ते हुए बगल स्थित मंदिर तक पहुंचने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें