फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज में साप्ताहिक बंदी को लेकर बढ़ी तकरार

Mon, 11 Sep 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत जहांगीरगंज में साप्ताहिक बंदी के दिन को लेकर तकरार बढ़ती जा रही है। सोमवार को नगर के व्यापारियों की डीएम से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक विज्ञप्ति से नगर पंचायत प्रशासन में खलभली मच गई।
विज्ञापन

इसमें हवाला दिया गया कि डीएम ने बंदी रविवार को करने का निर्देश दे दिया है। हालांकि डीएम की तरफ से इस तरह का कोई लिखित आदेश नहीं दिया गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी ने नगर पंचायत बोर्ड की बैठक बुलाई। इसमें शनिवार की बंदी को ही बहाल रखने का प्रस्ताव पारित करते हुए उक्त फैसले पर कायम रहने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को डीएम से मुलाकात की जाएगी। इस मौके पर सभासद बाल गोविंद त्रिपाठी, शशिकांत दुबे, संतोष कसौधन, राजेश यादव, मतलूब अहमद, रईसा खातून, नरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें