अंबेडकरनगर। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से गोद लिए गए 26 बच्चों को एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने सोमवार को अपने कार्यालय बुलाकर शिक्षण सामग्री सौंपी। एसपी ने बताया कि इन सभी बच्चों का प्रवेश डॉ. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज में कराया गया है। बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। कहा कि गरीब परिवार सेे जुड़े बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए सामर्थ्यवान लोगों को सहयोग करना चाहिए। अभिभावकों के साथ आए बच्चों को एसपी ने पुस्तक, काॅपी, बैग, ड्रेस, जूता-मोजा, बैग आदि दिया। इस मौके पर एएसपी संजय राय, संस्था अध्यक्ष शरद यादव आदि मौजूद रहे।