फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चल रही थी शादी की तैयारी, हुई युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर) परिवार बेटी का हाथ पीला करने की तैयारी और शादी की खुशी में व्यस्त था, लेकिन इस बीच सड़क हादसे में युवती की ही मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे ने एक परिवार से इकलौती संतान छीन ली। यह दुखद सच नेशनल हाईवे पर एक दिन पहले सड़क हादसे में युवतियों की मौत के बाद सामने आया। इस बीच दोनों के शव का मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सरहरी गांव के निकट सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे ने दो परिवार से उनकी बेटी को छीन लिया। अब खबर मिली है कि इनमें से एक सरहरी निवासी माधुरी (25) का आगामी नवंबर माह में विवाह होने वाला था। उसकी शादी सुल्तानपुर जिले के कुसुमाखरपुर निवासी एक युवक से तय हुई थी। परिवार में शादी की तैयारी खुशी खुशी शुरू हो गई थी। माधुरी अयोध्या के एक कॉलेज से बीएड कर रही थी। उसका सपना शिक्षक बनने का था। इन सब खुशियों और उम्मीदों के बीच माधुरी की मौत से पिता राम खेलावन और मां सावित्री का रो रो कर बुरा हाल है। माधुरी के छोटे भाई राज, देवेश और बहन सुनीता भी रोते बिलखते रहे।
उधर अंशिका (19) की मौत ने पिता इंद्रजीत और मां साधना को झकझोर डाला है। अंशिका इनकी इकलौती औलाद थी। ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालने वाले इंद्रजीत ने कहा कि उनकी तो दुनिया ही उजड़ गई। इस बीच पोस्टमार्टम के बाद गांव के निकट दोनों शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सांसद लालजी वर्मा, बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, बसपा नेता अमित वर्मा और रवींद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें