फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बोलीं सगी बहनें, भेज दिया जाए अनाथालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र की दो किशोरियों ने प्रशासन से खुद को बाल सुधार गृह या अन्य सरकारी सहायता वाली जगह भेजने की अपील की है। थाना क्षेत्र के धवरुआ भूतनाथ मंदिर के निकट की निवासी करिश्मा (14) और तान्या (12) ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि उनकी मां सात माह पहले कहीं चली गईं। पिता सुशील सोनी की गत 17 अगस्त को बीमारी से मौत हो गई। एक दिव्यांग भाई और बड़ी बहन की भी बीते दिनों अलग-अलग कारणों से मौत के बाद दोनों बहनें चाचा के घर रहने लगीं। अब आर्थिक दिक्कत के चलते ही दोनों ने खुद को अनाथालय, बाल सुधार गृह या ऐसे ही किसी अन्य जगह भेजे जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष मालीपुर ने बताया कि किशोरियों के पत्र पर प्रशासन निर्णय ले रहा है। फिलहाल दोनों गांव में ही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें