फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवा ने दिया किसानों को बड़ा झटका

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर इस तरह से सुबह से ही छाए रहे बादल - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
पछुआ हवा ने दिया किसानों को बड़ा झटका
विज्ञापन

- बिना बरसे ही हवा चलने से निकल गए बादल
- खुशगवार मौसम से लोगों को मिली गर्मी से राहत
फोटो 5
अंबेडकरनगर। काले मेघा, काले मेघा पानी तो बरसाओ। कुछ इसी प्रकार की गुहार शनिवार को जिले में जगह जगह आसमान में छाए काले बादलों को देखकर किसान कर रहे थे। शनिवार सुबह से ही आसमान में कभी काले बादल छाते तो बारिश की उम्मीद बढ़ जाती। पछुवा हवा चलने से बादल छंटते और धूप निकल आती। इससे बारिश की उम्मीद लगाए किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें आ गईं। उधर आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल व तेज चल रही पछुआ हवा से मौसम खुशगवार हो गया, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में तेज धूप निकलने से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए शनिवार का दिन राहत भरा रहा। भोर से ही आसमान पर काले घने बादल उमड़ने लगे। कई बार तो ऐसा लगा कि अब तेज बारिश होगी, लेकिन पछुआ हवा चलते ही बादल छंट जाते। बारिश न होने से किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही बारिश नहीं हुई, तो न सिर्फ धान, बल्कि अन्य फसलों की उपज पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। यदि ऐसा हुआ, तो उनके समक्ष परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो जाएगा। उधर, सुबह से ही बादल के उमड़ने घुमड़ने व हवा चलने से मौसम खुशगवार हो गया। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। बाजारों में पूरे दिन चहलपहल रही। लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीददारी की। प्रमुख सड़कों पर भी आवागमन अधिक रहा। लोगों ने खुशगवार हुए मौसम का बढ़ चढ़कर आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें