पहितीपुर रोड पर पाइप फटने से हुआ जलभराव।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के पहितीपुर रोड तिराहे पर रविवार दोहपर में पेयजल आपूर्ति लाइन फट गया। काफी देर तक पानी सड़क पर बहने से तिराहे पर जलभराव हो गया। इससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। सड़क के किनारे ठेले पर दुकान लगाने वाले शाम तक जलभराव से परेशान रहे। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर पालिका परिषद में की। अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने एक टीम को मौके पर भेजकर पाइपलाइन को दुरुस्त कराया। इसके बाद जलापूर्ति सामान्य हो सकी।