आलापुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के हिसामुद्दीनपर पिपरी गांव के पास रविवार सुबह अनियंत्रित होकर एक डीसीएम (ट्रक) पलट गया। उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई।
टांडा निवासी प्रेमचंद्र (50) रविवार सुबह रामनगर से डीसीएम लेकर टांडा जा रहा था। हिसामुद्दीनपुर पिपरा के निकट अचानक सड़क पर मवेशी आ गया। उसेे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में पलट गया। इस हादसे में चालक डीसीएम के नीचे दब गया। जानकारी होने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने डीसीएम के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला। चालक के जीवित होने की की उम्मीद में उसे सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।