फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार हुई धीमी

Sat, 22 Jul 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को राहत की बात यह रही कि जलस्तर बढ़ने की रफ्तार कुछ कम हुई है। नदी का जल स्तर बढ़ने से माझा क्षेत्र के लोग चिंतित हैं। शनिवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नदी के जल स्तर बढ़ने की रफ्तार में कमी आयी है। शुक्रवार सुबह सरयू नदी का जलस्तर 84.58 सेंटीमीटर था। शनिवार सुबह जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।फिलहाल सरयू का पानी खतरे के लाल निशान 85.56 सेंटीमीटर से 95 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार में कमी आने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें