फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से 1.43 सेमी. नीचे पहुंचा जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीते 24 घंटे में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान 1.43 सेमी नीचे पहुंच गया। इससे माझा क्षेत्र में रह रहे लोगों ने राहत की सांस ली। उधर तेजी से जलस्तर गिरने से माझा उलटहवा व माझा कला में दो स्थानों पर कटान हुई। हालांकि प्रशासन ने कटान से इंकार किया है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों सरयू नदी के जलस्तर में लगातार उतारा चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी। कभी जलस्तर में मामूली कमीं हो, तो कभी तेजी हो रही थी। खतरे के निशान से ऊपर जलस्तर होने पर माझा उलटहवा, माझा कला, माझा चिंतौरा, माझा अवसानपुर, माझा इस्माइलपुर बेलदहा, माझा करमपुर बरसावां, माझा आसोपुर समेत आधा दर्जन से अधिक गावों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई थी। प्रशासन द्वारा चारे की व्यवस्था न किए जाने से संबंधित क्षेत्र के नागरिकों ने नाराजगी भी व्यक्त किया था।
इस बीच शनिवार शाम से जलस्तर में तेजी से गिरावट होने लगी। रविवार शाम चार बजे जलस्तर 91.30 सेमी पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान से 1.43 सेमी नीचे था। जलस्तर में कमीं होने से माझा क्षेत्र के नागरिकों ने राहत की सांस ली। हालांकि माझा उलटहवा व माझा कला में दो स्थानों पर कटान की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना ग्रामीणों ने दी।
विज्ञापन

एसडीएम टांडा महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कहीं से भी कटान की कोई सूचना नहीं है। जलस्तर में तेजी से गिरवट हो रही है। कटान वाले क्षेत्र पर पैनी नजर रखी जा रही है। यदि कहीं कटान होती है, तो उसे उसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें