फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पालिका की बिजली कटने से गहराया पानी का संकट

Wed, 16 Sep 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर। नगर पालिका परिषद टांडा का बिजली बकाया जमा न होने पर विद्युत विभाग ने परिसर की बिजली काट दी। इस कारण चौक और हयातगंज मोहल्ले में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे करीब आठ हजार आबादी के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बाधित होने से परिसर में लगा जलापूर्ति का ट्यूबवेल ठप हो गया। ट्यूबवेल बिजली से संचालित होता है, इसलिए बिजली कटने के बाद उसका संचालन रुक गया। इससे दोनों मोहल्लों में नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। पानी की आपूर्ति बाधित होने की जानकारी मिलने पर नगर पालिका ने वैकल्पिक व्यवस्था की।

नगर पालिका ने जनरेटर चलाकर ट्यूबवेल का संचालन शुरू किया। इसके माध्यम से मोहल्लों में पानी पहुंचाया जा रहा है। जलकल अभियंता आशीष कुमार चौहान ने बताया कि जनरेटर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को अधिक परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें