फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गोदाम फुल, खुले आसमान के नीचे रखा जा रहा धान

Wed, 26 Nov 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
नवीन मंडी सिझौली अकबरपुर के पीसीयू केंद्र के बाहर डंप धान के बोरे।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इस बार धान खरीद की रफ्तार बेहद सुस्त बनी हुई है। विपणन समेत अन्य खरीद एजेंसियों द्वारा संचालित 100 धान क्रय केंद्रों पर दिन-ब-दिन समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। स्थिति यह है कि केंद्रों पर हजारों बोरी धान डंप है, लेकिन मिलों को आवंटन न होने के कारण बोरियां उठ नहीं पा रही हैं। जगह की भारी कमी के चलते किसानों का धान तौलना भी मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन

जिले को इस सत्र में 15 लाख 80 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य मिला है, मगर 25 दिनों में मात्र 2265 किसानों से 93,060 क्विंटल धान ही खरीदा जा सका है। एक माह बीतने को है लेकिन अभी तक धान क्रय केंद्रों से मिलों के लिए अनुबंध नहीं हो सका, जिससे धान का उठान ठप है। नवीन मंडी सिझौली अकबरपुर स्थित पीसीयू क्रय केंद्र पर मंगलवार को भारी अव्यवस्था देखने को मिली। गोदाम भर चुके हैं और टीन शेड भी फुल हो चुके हैं, जिसके चलते धान की बोरियों को खुले आसमान के नीचे रखना पड़ रहा है।
क्रय केंद्र प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया 20 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य है। अब तक 2160 क्विंटल खरीद हुई है, लेकिन मिलों का आवंटन न होने के कारण बोरियों को बाहर रखना पड़ रहा है। यदि जल्द आवंटन नहीं हुआ तो स्थिति बेहद गंभीर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें