फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जलालपुर में तीन लघु सेतु के लिए बजट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में सकरी पुलियों से आवागमन की समस्या दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। विधायक जलालपुर राकेश पांडेय की ओर से भेजे गए छह पुलों में तीन के लिए बजट मिल गया है। तीन अन्य को मंजूरी मिली है, लेकिन बजट मिलने का इंतजार है। जल्द ही इन कार्यों के लिए भी बजट जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की ओर से तैयार प्रस्तावों में ग्राम बिलारी में टांडी नदी पर प्रस्तावित लघु सेतु के लिए 1.78 करोड़ रुपये और ग्राम मौलानापुर में बरसाती नाले पर बनने वाले सेतु के लिए 2.57 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। वहीं, सेमरा कटका बंदीपुर नेवादा कला से बंदीपुर चैनपुर संपर्क मार्ग पर पुलिया के लिए 38.06 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। विधायक की ओर दिए गए इन तीन प्रस्तावों की कुल अनुमानित लागत 4.76 करोड़ रुपये है।
इससे पूर्व नूरपुर-कटका-बंदीपुर मार्ग से गौरा बाजार होते हुए नयानगर, आजमगढ़ सीमा तक संपर्क मार्ग के किलोमीटर एक में लघु सेतु, नेवादा-बंदीपुर-कटका-सेमरा मार्ग के किलोमीटर आठ में लघु सेतु और इसी मार्ग के किलोमीटर सात पर पुल निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है और बजट भी जारी हो चुका है। विधायक राकेश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए सकरी पुलियों के स्थान पर लघु सेतु के प्रस्ताव भेजे गए थे। जरूरत वाले अन्य मार्गों और पुलियों के प्रस्ताव भी शासन के समक्ष रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें