फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वाहिद का आपराधिक सफर खत्म, पुलिस के निशाने पर साथी और मददगार

विज्ञापन
वाहिद अंसारी(फाइल फोटो)
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के शिव बाबा धाम परिसर के पास बुधवार भोर में मुठभेड़ में मारे गए सुपारी किलर वाहिद अंसारी के साथियों और मददगारों की तलाश तेज हो गई है। पुलिस अब उसके स्थानीय नेटवर्क को खंगाल रही है। मुठभेड़ के बाद बरामद बिना नंबर प्लेट की पल्सर के मालिक की पहचान भी की जा रही है। पुलिस को चकमा देकर भागे वाहिद के साथियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसपी प्राची सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह और एसओजी सिपाही सोनू यादव का हाल जाना। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों को 24 घंटे निगरानी में रखा जाएगा। शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
रंगदारी, लूट और हत्या के कई मुकदमे

गाजीपुर के बहरियाबाद थाना क्षेत्र निवासी वाहिद के खिलाफ वर्ष 2015 में रंगदारी और गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हुए थे। चार फरवरी 2019 को उसने व्यापारी सत्यनारायण मौर्य से फोन पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। छह जुलाई 2019 को सेवा लाल मौर्य से भी दस लाख रुपये मांगे और जान से मारने की धमकी दी थी। 24 अप्रैल 2018 को आजमगढ़ के तरवां क्षेत्र में सराफा कारोबारी शशिभूषण सेठ की दुकान में घुसकर हमला किया और आभूषण, नकदी व मोबाइल लूट लिया था। तीन मई 2018 को गाजीपुर के खानपुर क्षेत्र में सुनील राजभर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में उनकी बुआ शांति देवी भी घायल हुई थीं।
विज्ञापन

छह बार गिरफ्तारी, चार बार गया जेल

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वाहिद को छह बार गिरफ्तार किया गया था और वह चार बार जेल गया था। दो बार बलिया जेल में भी रहा। वर्ष 2026 में आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान उसे अवैध हथियार और लूट के गहनों के साथ गिरफ्तार किया गया था। करीब डेढ़ वर्ष पहले पुलिस ने उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें