फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण का मतदान कल

Thu, 26 Nov 2015 10:00 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों ब्लॉकों में ग्राम प्रधान के 283 व ग्राम पंचायत सदस्य के 3467 पदों के लिए होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने के लिए शुक्रवार को 765 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जिसमें 3060 कर्मचारी शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए प्रेक्षक अपर आयुक्त इलाहाबाद मंडल के दिव्यप्रकाश गिरि जिले में पहुंच गए।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में प्रथम चरण में जहांगीरगंज, रामनगर व बसखारी ब्लॉकों में बीते दिनों ग्राम प्रधान के 283 पदों के लिए 2368 व ग्राम पंचायत सदस्य के 3467 पदों के लिए 3331 प्रत्याशी मैदान में थे।

इसमें जहांगीरगंज ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 107 पदों के लिए  863 व ग्राम पंचायत 1273 पदों के लिए 1009, रामनगर ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 104 पदों के लिए 879 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1276 पदों के लिए 1331 तथा बसखारी ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 72 पदों के लिए  616 व ग्राम पंचायत सदस्य को 918 पदों के लिए 991 दावेदार एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानि डा. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि तीनों विकास खडों में 28 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 27 नवंबर शुक्रवार को 765 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसमें कुल 30 60 कर्मचारी शामिल हैं। उधर एडीएम रामसूरत पाण्डेय ने बताया कि मतदान को सकुशल निपटाने के लिए तीनों ब्लॉकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।

इस बीच मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए प्रेक्षक अपर आयुक्त इलाहाबाद मंडल के दिव्यप्रकाश गिरि जिले में पहुंच गए। उन्होंने गुरुवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदान की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें