फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक विधायक चुनने को मतदान आज

Thu, 02 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के निर्वाचन कार्यालय में गुरुवार को होती ईवीएम की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए 3 फरवरी को नौ ब्लॉकों में मतदान होगा। इसके लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट से सभी नौ ब्लॉकों के लिए 17 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला नौ हजार 263 मतदाता करेंगे। उधर चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए पांच जोनल व नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन


मतदान प्रक्रिया में कोई बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। स्नातक विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए गौरखपुर-फैजाबाद क्षेत्र के 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को नौ हजार 263 मतदाता करेंगे। मतदान प्रक्रिया सकुशल निपटाने के लिएतैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं।

जिले के सभी नौ ब्लॉकों अकबरपुर, कटेहरी, भीटी, जलालपुर, भियांव, जहांगीरगंज, रामनगर, बसखारी व टांडा में मतदान स्थल पर बैरीकेडिंग करा दा गई है। मतदान में कोई समस्या न हो, इसके लिए सभी ब्लॉक के लिए कलेक्ट्रेट सभागार से कुल 17 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इनमें अकबरपुर विकास खंड के लिए तीन, टांडा में तीन, कटेहरी में एक, भियांव में एक, जलालपुर में दो, भीटी में एक, रामनगर, जहांगीरगंज व बसखारी में दो-दो पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
विज्ञापन


प्रत्येक पोलिंग पार्टी में कुल चार सदस्य रहेंगे जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा कोई समस्या होने पर तीन पार्टियों के 12 कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है।

 डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र ने बताया कि मतदान को सकुशल निपटाने के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट व नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रत्येक विकास खंड कार्यालय के मुख्य गेट से लेकर मतदान कक्ष तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मतदान स्थल से 200 मीटर के दायरे में मतदाता के अलावा अन्य किसी को जाने की छूट नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें