फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के उपचुनाव में मतगणना आज, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्राम प्रधान के पांच पद के लिए हो रहे उपचुनाव में मतदान के बाद सोमवार को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर मतों की गणना कराई जाएगी। सुबह आठ बजे से होने वाली मतगणना की सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस दौरान किसी अप्रिय स्थित से बचने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अकबरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत हरीपुर जगदीशपुर, जहांगीरगंज विकास खंड के नसीरपुर छितौना व टिकोरिया खुर्द, रामनगर के हुसैनपुर मुसलमान तथा बसखारी विकासखंड की नरकटा बैरागी ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव की प्रक्रिया बीते दिनों शुरू हुई है। इन प्रधान पद के लिए कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सभी ग्राम पंचायतों में मतदान कराया गया।
ब्लॉक मुख्यालयों पर मत पेटिकाओं को बाद में जमा करा दिया गया। सोमवार को सभी चार संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर मतों की गणना होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानि डॉ. महेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोई असुविधा न हो इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें