फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विशाल क्रिकेट अकादमी और पंकज अकादमी ने दर्ज की जीत

Sun, 04 Jan 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के रगड़गंज हाजीनगर में रविवार को जिला अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि एएसपी (पूर्वी) श्याम देव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पंकज क्रिकेट अकादमी शाहगंज और विशाल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। पंकज अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन पूरी टीम 23.3 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। विशाल अकादमी की ओर से बृज कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि विभव सिंह और आरव ने 2-2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए विशाल क्रिकेट अकादमी ने 17.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 93 रन बनाते हुए मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। विभव सिंह ने 26 गेंदों पर नाबाद 31 रन की पारी खेली। दिन का दूसरा मैच पंकज क्रिकेट अकादमी शाहगंज और युवराज क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। युवराज अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पंकज अकादमी ने 25 ओवर में 147 रन बनाए। नितीश ने 32 रन और राज ने 24 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए युवराज अकादमी की टीम 22.3 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई। ओजस्वा तिवारी ने 35 रन और दिव्यांश अग्रहरि ने 15 रन बनाए। पंकज क्रिकेट अकादमी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले आरिफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 22 रन बनाने के साथ 5 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके। आयोजक विशाल ने बताया कि इस टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों से कुल आठ टीमों ने भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें