फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विंध्य हाउस व नीलगिरि हाउस ने मारी बाजी

विज्ञापन
साकेत एकेडमी सूरापुर में गुरुवार को खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। साकेत एकेडमी सूरापुर में गुरुवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन एसडीएम टांडा दीपक वर्मा ने किया। पहले किक्रेट प्रतियोगिता में विंध्य हाउस व नीलगिरि हाउस ने शानदार प्रदर्शन कर अपने अपने मैच जीते। जबकि बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में प्रशांत व उज्ज्वल तथा नूरअफशा व शिवानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद जूूनियर टीम का क्रिकेट मैच विंध्य हाउस व अरावली हाउस के बीच खेला गया। इसमें विंध्यगिरि हाउस टीम ने जीत हासिल की।
विंध्यगिरि टीम के कप्तान कृष्णा वर्मा ने टीम की तरफ से अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में सिर्फ दो रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। एक अन्य मैच में सीनियर टीम के मैच में नीलगिरि हाउस ने हिमगिरि हाउस को पराजित कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

नीलगिरि हाउस के खिलाड़ी हिमांशु तिवारी ने लगातार पांच छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में नूरअफसां व शिवानी त्रिपाठी ने जबकि बालक वर्ग में नीलगिरि हाउस के प्रशांत एवं उज्ज्वल सिंह ने जीत का परचम लहराया।
प्रबंधक प्रभाकर वर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन 24 दिसंबर का होगा। इस मौके पर प्रतियोगिता संयोजिका रंजना वर्मा, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष सुभाष वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें