उन्होंने कहा कि गांव के कुछ लोगों की मनमानी से पूूरे गांव का आवागमन प्रभावित हो रहा है। मौजूदा समय में ग्रामीणों की मांग पर ग्राम प्रधान ने मार्ग बनवाना शुरू किया तो विपक्षी फिर अवरोध पैदा कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप पर मार्ग का निर्माण पूरा कराने की मांग की। गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे मकरही छिटकहवा की अनीता, शीला देवी, सावित्री, शारदा, मूरता देवी, उर्मिला, रामचंदर, दुर्गा प्रसाद, वीरेन्द्र व केशव प्रसाद आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मार्ग निर्माण पूरा कराने की मांग की।
कहा कि यदि मार्ग निर्माण पूरा न कराया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुुरू करने को विवश होंगे। आलापुर तहसील प्रशासन से मामले में कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसीलिए उन्हें मजबूर होकर जिला मुख्यालय तक की दौड़ लगानी पड़ी है।