फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी को हिरासत में लेने पर भड़के ग्रामीण

Tue, 19 Jul 2016 11:29 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज होने तथा युवक के हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार दोपहर थाना क्षेत्र के बलईपुर दलित बस्ती के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी आरोपी की पिटाई करने वालों पर केस दर्ज करने एवं उस पर दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए उसे आरोपी को रिहा करने की मांग कर रहे थे। सूचना पर महरुआ पुलिस के साथ ग्रामीणों की नोंकझोंक भी हुई।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए भीटी, बेवाना, अहिरौली, महिला थाने की पुलिस व दंगा नियंत्रण वाहन को भी मौके पर बुला लिया गया। बाद में एसडीएम व सीओ भीटी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


साथ ही युवक की तहरीर पर उसकी पिटाई करने वाले पांच लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। सोमवार सुबह नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर गई एक महिला ने बलईपुर गांव निवासी राहुल पुत्र कीर्ति आजाद पर न सिर्फ छेड़छाड़, वरन सोने की चेन व अंगूठी छीनने का आरोप लगाया था।

गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहुल को दौड़ाकर पकड़ लिया था और उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।

इस बीच राहुल पर फर्जी ढंग से मुकदमा दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार दोपहर हरिजन बस्ती के ग्रामीणों ने लाठी डंडे से लैस होकर अकबरपुर सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन करने लगे।

प्रदर्शनकारी राहुल पर दर्ज किया मुकदमा वापस लेने एवं उसके साथ मारपीट करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। सूचना पर प्रभारी एसओ रामहर्ष यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।

कुछ ग्रामीणों की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए भीटी, बेवाना, अहिरौली व महिला पुलिस के साथ साथ दंगा नियंत्रण वाहन को भी मौके पर बुला लिया गया। कुछ देर बाद एसडीएम भीटी एसपी सिंह व सीओ भीटी अमित कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद लगभग दो घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। प्रभारी एसओ श्री यादव ने बताया कि राहुल की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट समेत एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर उसका मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें